Site icon Samagra Bharat News website

केंद्र सरकार ने PMAY (U) के तहत अब तक एक करोड़ 22 लाख से अधिक घरों को मंजूरी दी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26 जुलाई। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत एक करोड़ 22 लाख से अधिक घरों को मंजूरी दी है। यह योजना 2015 में सभी के लिए आवास के हिस्से के रूप में शहरी लाभार्थियों को सभी मौसम में पक्के घर उपलब्ध कराने के लक्ष्य के साथ शुरू की गई थी।

आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कल राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत मकानों के विरूद्ध लगभग एक करोड़ दो लाख का निर्माण कार्य आधार पर किया गया है।

मंत्री ने बताया कि योजना की शुरुआत से अब तक 61 लाख से अधिक घर बनकर तैयार हो चुके हैं और लाभार्थियों को वितरित किए जा चुके हैं।

Exit mobile version