समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 1अगस्त। राजधानी दिल्ली में राज्य सरकार ने राजधानी में शराब की किल्लत को देखते हुए शराब की दुकानों के मौजूदा लाइसेंस की अवधि को 31 अगस्त तक बढ़ाने का फैसला किया है।
दिल्ली में शराब की 468 प्राइवेट दुकानें 31 जुलाई को लाइसेंस की समाप्ति के बाद सोमवार से बंद होने वाली थीं।
हालांकि उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद ही आबकारी विभाग के आदेश से शराब की दुकानें खुलेंगी। एक अधिकारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने शराब की दुकानों के मौजूदा लाइसेंस की अवधि को एक महीने यानी 31 अगस्त तक बढ़ाने के कैबिनेट के फैसले को उपराज्यपाल के पास भेज दिया है।
मामले से जुड़े आबकारी विभाग के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि सरकार ने दिल्ली में मौजूदा शराब की दुकानों के लाइसेंसे को बढ़ाने का फैसला मंत्रिमंडल की बैठक में लिया है। इस बैठक में सरकार ने मौजूदा शराब की दुकानों के लाइसेंस को एक महीने के लिए 31 अगस्त तक बढ़ाने के लिए मंत्रिमंडल का फैसला उपराज्यपाल को भेज दिया है। 31 जुलाई के बाद शराब की दुकानों को खुले रहने की अनुमति देने के आदेश एलजी की मंजूरी के बाद जारी किए जाएंगे।
दिल्ली में शराब की हुई किल्लत, सरकार ने दुकानों के लाइसेंस की अवधि बढ़ाने का लिया फैसला
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
