समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 3अगस्त। भाजपा सरकार द्वारा चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने अपना एक माह का वेतन स्वैच्छ से दान में दिया है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि मै अपनी इच्छा से एक माह का वेतन दान देना चाहता हूँ और मै चाहूंगा की आप इसकी शुरूवात मेरे घर से करें। लेकिन इसके साथ-साथ विधायक नीरज शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता को लिखे अपने पत्र में कहा की चाहे आप मुख्यमंत्री/मंत्री एंव विधायकों की डिस्कनरी ग्रांट कम करदे, लेकिन तिरंगो की खरीद फरौत ना की जाए, जिस प्रकार आज तिरंगो का व्यापार बनाया जा रहा है जैसे सरकार द्वारा राशन डिपों एंव सरकारी विभागो में काम करवाने जाओ तो, लोंगो से इसकी जबरदस्ती ना की जाए। विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र जारी करके सभी प्राईवेट स्कूल संचालको से तिरंगा खरीदने के लिए प्रेश्र किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है क्योकि यह सिर्फ तिरंगा नही है यह हमारे देश की आन बान शान है इसके लिए हमारी माताओ बहनों ने अपने गहने तो छोडो अपने मांगल सूत्र तक दे दिए, माताओं-बहनों की गोंदे उजड गई, सुहाग उजड़ गए और आज यह सरकार लोंगो से जबरजस्ती कर रही है। विधायक नीरज शर्मा ने कहा की तिरंगो की खरीद फरौत को तुंरत रोक जाए, जैसा में अपनी इच्छा से हर घर तिरंगा के लिए एक माह का वेतन दे रहा हूँ उसी प्रकार जो देना चाहता है उससे लिया जाए, किसी प्रकार की जोर जबरदस्ती ना की जाए। जैसा सरकार अगर यह अभियान चलाना चाहती है तो अपने खर्चे पर चलाए, अगर सरकार मुफ्त राशन दे सकती है तो तिरंगा झण्डा क्यों नही।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
