समग्र समाचार सेवा
फरीदाबाद, 4अगस्त। एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने मुख्य सचिव हरियाणा सरकार को लिखे पत्र में कहा कि सिटी मजिस्ट्रेट फरीदाबाद साहब ने मुझे हर घर तिरंगा-जन जागरण रैली का निमत्रंण भी दिया और रूट भी भेजा, जिसे देखकर मुझे काफी दुख हुआ, जबकि मेरे द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में सहयोग करने के लिए 1 माह का वेतन दिया। फरीदाबाद प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा-जन जागरण रैली रूट बनाया गया उसमें भी राजनीति की जा रही है क्योकि मै विपक्ष का एक मात्र विधायक हूँ। इसलिए सिर्फ मेरी विधानसभा को छोडकर बाकि सब जगह रैली का रूट बनाया गया। एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि सरकारे आती-जाती रहती है प्रशासन को सता पक्ष और विपक्ष नही करना चाहिए, विधायक विधायक ही होता है चाहे किसी दल का हो तथा प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए की रूट बनाते समय सिर्फ विप़क्ष के विधायक की अनदेखी क्यों हुई। यह पहली बार नही हो रहा है इससे पहले विकास कार्य को लेकर मेरी विधानसभा के साथ ऐसा होता आ रहा है, इससे पहले मेरे द्वारा विधानसभा में प्रश्न पूछा गया की एचआरडीएफ स्कीम के तहत गांवो में विकास कार्य के लिए कितने पैसे दिए तो उसमें भी जवाब मिला की एनआईटी 86 को एक रूपए भी नही दिया गया है और अब हमारे राष्ट्रीय ध्वज को लेकर भी भेदभाव किया जा रहा है।
एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि इसकी जांच करवाई जाए तथा दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही की जांए। एनआईटी फरीदाबाद विधायक नीरज शर्मा ने लिखे पत्र में कहा कि तिरंगे के मान सम्मान में प्रशासन से अग्रह करूंगा क्योकि 8 अगस्त से 10 तक का विधानसभा सत्र है इसलिए 11 अगस्त से लेकर 15 अगस्त के बीच में जो भी दिन प्रशासन को अच्छा लगे उस मेरी विधानसभा में हर घर तिरंगा-जन जागरण रैली निकाल सकते है जिसमें मै बढ चढकर हिस्सा भी लूंगा और स्वागत भी करूंगा।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
