समग्र समाचार सेवा
छपरा, 6अगस्त। बिहार के सारण जिले के भेल्दी व मकेर थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अबतक 13 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक लोग अभी तक बीमार हैं. इनमें से 15 लोगों की आंखों की रौशनी चली गई है. इस मामले में एसएचओ और चौकीदार को सस्पेंड कर दिया गया है और 94 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. ग्रामीणों ने सभी 13 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से होने का दावा किया है तो वहीं गुरुवार को डीएम ने भी प्रारंभिक जांच में शराब पीने से मौत होने की बात कही है, जिसके बाद एसएचओ और चौकीदार पर बड़ी कार्रवाई की गई है
छपरा में हुई इस बड़ी घटना के बाद कागजी जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में मरने के कारण भले ही दबाए जा रहे हों लेकिन ग्रामीणों के दावे व हकीकत के आइने को सामने रखें तो महज पीने के शौक ने देखते देखते तेरह लोगों के परिवार उजाड़ दिये. इस घटना से पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है और रह-रहकर मृतकों के घर से चीख पुकार की आवाजें आ रही हैं. किसी का बेटा चला गया है तो किसी का पति. मकेर फुलवरिया भाथा नोनिया टोली में जहरीली शराब मौत का कहर बनकर आई है.
गांव वाले पचपन वर्षीय कमल को लेकर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई. ऐसे ही जैसे जैसे दिन चढ़ता गया अचानक गांव के अन्य लोगों की तबीयत खराब होने लगी और एक-एक कर 13 लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मुखिया प्रतिनिधि ने रजब भाथा पहुंच मकेर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा गोपाल कृष्ण को दी.
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
