समग्र समाचार सेवा
पटना, 9अगस्त। बिहार में राजनीतिक घमासान के बीच एलजेपी (रामविलास पासवान गुट) नेता चिराग पासवान ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने जेडीयू चीफ नीतेश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद ये बात कही. एलजेपी नेता ने मंगलवार को कहा कि आज नीतीश कुमार की विश्वसनीयता शून्य हो चुकी है. हम प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हैं. जनादेश के लिए प्रदेश में नए सिरे से चुनाव होने चाहिए. चिराग ने जेडीयू चीफ से सवाल पूछा, ‘आपकी (नीतीश कुमार) कोई विचारधारा है या नहीं? चुनाव हुए तो आपको जीरो सीट मिलेगी.’
चिराग पासवास ने अब से कुछ देर पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि दस नवंबर, 2020 को बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आए. हमने चुनाव के अगले दिन ही कहा कि नीतीश कुमार के लिए उनकी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा से बढ़कर कुछ नहीं है. वो कैसे सीएम पद पर बने रहे हैं, इसका हमेशा प्रयास करते रहते हैं. साथ ही लगातार पीएम बनने का भी प्रयास करते हैं. चिराग ने कहा कि एनडीए में रहते उनके लिए ये मुमकिन नहीं था इसलिए नीतीश कुमार दोबारा पलटी मारी.
सीएम नीतीश के इस्तीफे के बाद बिहार में उठी राष्ट्रपति शासन और दोबारा चुनाव की मांग
Previous Article 7, 400 रुपये सस्ता हुआ सोना, यहां जानें- आज 22 Kt सोने के दाम?
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
