Site icon Samagra Bharat News website

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में दर्दनाक हादसा, ऑटोरिक्शा और बस की टक्कर में नौ लोगों की गई जान, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अगस्त। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मंगलवार को बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई. हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-60 (NH 60) पर तब हुआ जब एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन की बस की टक्कर हो गई. हादसे में आठ महिला मजदूरों समेत 9 लोगों की मौत हो गई. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए सहयता राशि का ऐलान किया. हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी.

बता दें कि हादसे के समय ऑटोरिक्शा यात्रियों से खचाखच भरा था जो दक्षिण बंगाल राज्य परिवहन निगम (एसबीएसटीसी) की बस से टकरा गया. बीरभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि आठ महिलाएं तिपहिया वाहन में सवार यात्री थीं और नौवां पीड़ित इसका चालक था. उन्होंने कहा कि महिलाएं धान के खेत से घर लौट रही थीं. एसपी ने कहा कि उनके शवों को आरामबाग अस्पताल ले जाया गया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. बस आरामबाग से दुर्गापुर जा रही थी, तभी टक्कर हो गई.

Exit mobile version