समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20अगस्त। ट्विटर पर बॉलीवुड के बाद अब अमेजन को बॉयकॉट करने की मुहिम ने तेजी पकड़ ली है. जन्माष्टमी के मौके पर राधा-कृ्ष्ण की आपत्तिजनक तस्वीरें बिक्री के लिए डालने के बाद लोगों का गुस्सा इस ई-कॉमर्स साइट पर फूटा. हिंदू संगठनों ने तो इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हिंदू जनजागृति समिति के अनुसार राधा-कृष्ण की आपत्तिजनक पेंटिंग अमेजन के अलावा एक और ई कॉमर्स साइट पर बेची जा रही है. समिति ने पुलिस के पास अमेजन के अलावा दूसरी साइट की शिकायत भी दर्ज कराई है. विरोध बढ़ने पर इस पेंटिंग को ई-कॉमर्स साइटों ने अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.
Amazon and Exotic India are selling an obscene painting of Lord Krishna with Radha.
To demand the removal of this painting and to protest as well as boycott such companies.
All devout Hindus are requested to contribute in this Dharmakarya#BoycottAmazon pic.twitter.com/2LiQXBhGQQ— jayantha k. s (@gowdajayantha1) August 19, 2022
मामला सार्वजनिक होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अमेजन के खिलाफ लोगों ने जमकर आक्रोश व्यक्त किया. हैरानी की बात ये है कि आपत्तिजनक पेंटिंग्स को जन्माष्टमी के मौके पर जन्माष्टमी सेल के नाम पर बेचा जा रहा था. हिंगू संगठन की शिकायत है कि सिर्फ पेंटिग को साइट से हटा लेने से खाना पूर्ति नहीं होगी. इस तरह की पेटिंग्स बेचने वालों को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी होगी.
Hi @amazonIN it's high time you check what you are selling . Else next time you won't have your customers here. This seller is Inkologie, a Bengaluru based organization. pic.twitter.com/f04bzMXgXI
— Dr. Banarasi Kanya 🇮🇳 (@banarasikanya) August 18, 2022
यह पहला मौका नहीं है जब अमेजन किसी प्रोडेक्ट के चलते लोगों की नाराजगी झेल रहा हो, इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आते रहे हैं. कभी हिंदू देवी-देवताओं की तस्वीरों वाली स्लीपर तो कभी टॉयलेट कवर को लेकर भी हंगामा होता रहा है.
