समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22अगस्त। टॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर जूनियर एनटीआर ने रविवार रात हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. अभिनेता ने शाह से शमशाबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नोवोटेल होटल में मुलाकात की. राज्य में चुनावों से पहले तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के संस्थापक एनटी रामाराव के पोते और अमित शाह की मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं.
बता दें कि हैदराबाद निवासी जूनियर एनटीआर ने 2009 के आम चुनावों के दौरान TDP के लिए प्रचार किया था हालांकि वह राजनीति से दूर रहते हैं.
शाह के रामोजी फिल्म सिटी (RFC) से होटल पहुंचने के बाद रात के खाने पर बैठक हुई, जहां उन्होंने मीडिया बैरन रामोजी राव से मुलाकात की. शाह और जूनियर एनटीआर की बैठक के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी, लेकिन माना जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री ने फिल्म RRR में एक्टर के प्रदर्शन को पसंद करने के बाद मीटिंग का अनुरोध किया था.
शाह कल मुनुगोड़े विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए तेलंगाना पंहुचे थे, ताकि उपचुनाव के लिए भाजपा के प्रचार अभियान की शुरूआत की जा सके. बैठक ने दोनों तेलुगु राज्यों में राजनीतिक हलकों में अटकलों को हवा दी और यह मुलाकात दोनों राज्यों में विशेष रूप से तेलंगाना में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के भाजपा के प्रयासों के बीच हुई है.
गृहमंत्री अमित शाह ने साऊथ एक्टर जूनियर NTR से की मुलाकात
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
