समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26सितंबर। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैण्ड को तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में 16 रन से हराकर श्रृंखला तीन-शून्य से जीत ली है। कल लॉर्ड्स में 170 रन के लक्ष्य के जवाब में मेज़बान टीम 153 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारतीय टीम 46वें ओवर में 169 रन पर ऑलआउट हो गई थी। दीप्ति शर्मा ने 68 और स्मृति मंधाना ने 50 रन बनाए। रेणुका सिंह ने चार विकेट लिए, उन्हे प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। भारतीय टीम ने 23 साल बाद इंग्लैण्ड को उनकी जमीन पर हराकर तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी को शानदार विदाई दी। 12 टेस्ट, 205 वनडे और 68 टी-ट्वेंटी मुकाबलों में कुल 355 विकेट लेने वाली झूलन गोस्वामी का यह आखिरी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच था। उनतालीस वर्षीय झूलन भारत की महानतम महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में हैं।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
