समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 3दिसंबर।नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा है कि नौसेना का उद्देश्य पूरी तरह से स्वदेशीकरण का है, जिससे देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सके। नौसेना दिवस से पहले आज एक संवाददाता सम्मेलन में एडमिरल हरि कुमार ने कहा कि नौसेना के पास स्वदेशी तकनीकी के विकास सहित प्रमुख परियोजनाओं के लिए पर्याप्त बजट है। उन्होंने कहा कि नौसेना हमेशा युद्ध के लिए तैयार, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य की चुनौतियों से तैयार रहने के मंत्र का अनुसरण करती है। उन्होंने बताया कि नौसेना ने पिछले वर्ष उच्च परिचालन गति हासिल की है। अग्निपथ योजना के बारे में नौसेना अध्यक्ष ने कहा कि पहले बैच में 341 महिला अग्निवीरों सहित तीन हजार अग्निवीरों की भर्ती की गई है। इस महीने से आई एन एस चिल्का में उनका प्रशिक्षण शुरू हो गया है।
नौसेना का उद्देश्य भारत निर्मित सुरक्षा समाधान प्राप्त करने का है- भारतीय नौसेना प्रमुख
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
