समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 दिसंबर।कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए मतदान सुबह 8 बजे से जारी है. मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की भीड़ देखी जा रही है. शाम साढ़ें पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा. 250 वार्डों में 1.45 करोड़ से अधिक लोग मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. 1,349 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. राज्य चुनाव आयोग के अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में मतदाताओं की कुल संख्या 1,45,05,358 है. इनमें 93,418 पुरुष और 66,10,879 महिलाएं हैं. जबकि 1,061 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं. चुनाव के लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं. 68 आदर्श मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं. पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सौ साल से ज़्यादा तक की उम्र वाले मतदाना 229 हैं, तो वही 80 साल से 100 साल के बीच 2,04,301 वोटर हैं.
दिल्ली एमसीडी चुनाव अपडेट : 250 वार्डों में शांतिपूर्वक वोटिंग जारी, वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने से वोट नहीं डाल पाए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
