समग्र समाचार सेवा
चंडीगढ़, 6 दिसंबर। राष्ट्रिय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ ईकाई के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने संगठन चंडीगढ़ प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर हिमांशु पूनिया के नेतृत्व में पूर्व चंडीगढ़ सांसद व देश के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन से उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में संगठन की चंडीगढ़ प्रदेश महिला अध्यक्ष मोनिका भारद्वाज और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीति जैन ने सत्यपाल जैन को राष्ट्रिय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ की ओर से चंडीगढ़ ट्राइसिटी में समाज के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डाक्टर हिमांशु पुनिया ने बताया कि संगठन की सयोंजक रश्मि पूनिया के दिशा निर्देशों के तहत उन्होंने आज यहां देश के एडिशनल सॉलिसटर जनरल सत्यपाल जैन से मुलाकात के दौरान सत्यपाल जैन को राष्ट्रिय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ की ओर से समाज और जरूरतमंद लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीयं हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सत्यपाल जैन को बताया कि उनके संगठन की ओर चंडीगढ़ के भिन्न भिन्न सेकटरों में जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण के साथ साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में सेवायें दी जा रहीं हैं और यह आगे भी जारी रहेंगी । उन्होंने बताया कि सत्यपाल जैन ने उनकी सभी बातों को बड़े ध्यान से सुना और राष्ट्रीय हिन्दू शक्ति संगठन की ओर से जरूरतमंद लोगों और समाज की लिए किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने बताया कि सत्यपाल जैन ने उनके साथ मिलजुल कर समाजिक कार्यों में काम करने और उनकी हर संभव सहायता और सहयोग करने की बात कही। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने सत्यपाल जैन को फूलों का गुलदस्ता और संगठन का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
राष्ट्रिय हिन्दू शक्ति संगठन चंडीगढ़ के पदाधिकारी ने सत्यपाल जैन से की मुलाकात
Next Article छत्तीसगढ़ अपडेट- राज्यपाल अनुसुईया उइके
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
