Site icon Samagra Bharat News website

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: मैनपुरी से डिंपल यादव 2,50,000 से ज्यादा वोटों से आगे…

समग्र समाचार सेवा
मैनपुरी, 8दिंसबर। मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था. यह सीट मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी. इस सीट पर डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार हैं. मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है. भाजपा से रघुराज्य शाक्य मैदान में हैं. अभी तक के रुझानों में डिंपल यादव दो लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रही हैं. माना जा रहा है कि डिंपल यादव को बड़ी जीत मिलेगी और वे इस सीट पर अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की विरासत को आगे बढ़ाएंगी. इस अजेय बढ़त से गदगद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय करने की घोषणा कर दी है.

मैनपुरी में डिंपल को 64.14 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 34.15 फीसदी वोट मिले.
मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 से लगातार सपा का ही कब्जा रहा है. मुलायम सिंह यादव समेत उनके परिवार से धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव सांसद रह चुके हैं.
डिंपल को अभी तक 5,38,259 वोट मिले हैं। वहीं, रघुराज सिंह शाक्य को 2,86,568 वोट मिले।

Exit mobile version