Site icon Samagra Bharat News website

मणिपुर के नोनी जिले के विष्णुपुर-खौपुम रोड हुआ दर्दनाक हादसा, 15 छात्रों के मौत की आशंका

समग्र समाचार सेवा
नोनी, 21दिसंबर। मणिपुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां नोनी जिले में बुधवार को छात्रों को ले जा रही दो बसें दुर्घटनाग्रस्त हो गई है. आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में 15 छात्रों की मौत हो गई है. यह हादसा मणिपुर के नोनी जिले के विष्णुपुर-खौपुम रोड पर हुआ है. खबरों की मानें तो छात्रों के ले जा रही दोनों बसें थंबलनू हायर सेकेंडरी स्कूल, यारिपोक की थीं. यह बस स्टडी टूर के लिए खौपूम जा रही थी.

अधिकारिक तौर पर अबतक मरने वाले छात्रों की संख्या का पता नहीं चल सका है. लेकिन इंडिया टूडे द्वारा प्रकाशित खबर के मुताबिक 15 छात्रों की मौत की आशंका जताई जा रही है. वहीं कई छात्र गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि दोनों बसें अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई हैं.
इस घटना पर दुख जताते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को लेकर जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. बचाव अभियान में समन्वय के लिए एसडीआरएफ, मेडिकल टीम और विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं.

Exit mobile version