समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,17 जनवरी।प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए केरल में राज्य सरकार ने सार्वजनिक जगहों ,सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यस्थलों और सभाओं में लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। केरल सरकार ने अपने आदेश में कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने को लेकर प्रभावी उपाय करने का भी निर्देश दिया है। इसके अलावा इस आदेश में दुकानों , थिएटरों और किसी भी कार्यक्रम के आयोजकों को अनिवार्य रूप से सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए भी कहा गया है। केरल सरकार की ओर से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी के मानदंडों का भी पालन किया जाना चाहिए।
केरल सरकार ने कोविड की रोक के लिए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य किया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
