समग्र समाचार सेवा
मुंबई, 23 जनवरी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि कोई भी उनके महत्व को नजरअंदाज नहीं कर सकता । उन्होंने राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर नीति-निर्माताओं का मार्गदर्शन करने में पवार की दरियादिली का हवाला दिया।
पुणे में वसंतदादा शुगर इंस्टीट्यूट की 46 वीं वार्षिक आम सभा की बैठक में बोलते हुए एकनाथ शिंदे ने स्वीकार किया कि वरिष्ठ नेता शरद पवार सीधे उन्हें उन मुद्दों पर ध्यान आकर्षित करने के लिए बुलाते हैं जो राज्य के हित में हैं।
शिंदे ने पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री पवार के बारे में कहा कि सहकारिता और कृषि क्षेत्र में हमें उनके ज्ञान और अनुभव का लाभ उठाना होगा। उन्होंने कहा कि शरद पवार राज्य के सहकारी आंदोलन में एक मार्गदर्शक शक्ति भी रहे हैं। एकनाथ शिंदे ने कहा कि पवार राज्य के सबसे बड़े नेताओं में से एक थे। उन्होंने कहा कि उनके दिल में हमेशा राज्य की भलाई है
शरद पवार के महत्व को कोई भी नजरअंदाज नहीं कर सकता – एकनाथ शिंदे
Next Article ख़ुद ही जब अपनी जड़ों को, खोद रहा है ये इंसान
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
