समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13 फरवरी। 11 फरवरी शनिवार को ईस्ट ऑफ कैलाश के इस्कॉन मंदिर के ऑडिटोरियम में विश्व सनातन हिन्दू संघ की संस्थापक अध्यक्षा सुश्री रौचिका अग्रवाल एवम चेयरमैन श्री बॉबी पारीक ने विभिन्न सनातन संगठनों के सनातन समागम का भव्य आयोजन लिया। इस सनातन समागम में देश के अनेकानेक हिंदू संगठनों के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियो ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सभी ने दीप प्रज्वलन कर और वंदे मातरम् की करतल ध्वनि के साथ किया। सनातन सेना के राष्ट्रीय महा सचिव और प्रवक्ता डा उमेश तिवारी के सम्मान और उद्बोधन से समागम को गति प्रदान हुई। उज्जैन से आध्यात्म योग के योगी अनुव्रत अनिमेष जी ने विश्व सनातन हिंदू संघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। मंदिर पुजारी प्रकोष्ठ भाजपा से श्री करनैल सिंह जी ने इस कार्यक्रम में 32 संगठनों को साथ लाने के प्रयास पर अनेकों शुभकामनाएं दीं व पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। राष्ट्र कवि श्री गजेंद्र सोलंकी जी ने अपनी राष्ट्रवादी कविताओं से खूब समां बांधा। इसके अतिरिक्त अखिल भारतीय गौ सेवक के संस्थापक आचार्य गौदास, ग्लोबल संत समाज से स्वामी चंद्र देव जी महाराज, अखिल भारतीय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर शेखर चौहान, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक माननीय लक्ष्मी नारायण जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू नव निर्माण सेना श्री अमित सिंह राठौड़, स्व श्री शिव कुमारी पारीक जी के बड़े सुपुत्र श्री महेश पारीक जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू आर्मी श्री संजीव भाटी जी, शंकराचार्य परिषद् जूना अखाड़ा से साध्वी राधा सरन, एसबीआई के पूर्व चेयरमैन श्री रजनीश कुमार जी और बी जे पी के दिल्ली प्रदेश प्रवक्ता श्री खेम चंद जी ने अपने वक्तव्य से सनातन धर्म को सुदृढ़ बनाने के लिए अमूल्य विचार व्यक्त किए। सभा में प्रसिद्ध समाज सेविका चित्र अग्रवाल जी, अंजू दहिया, लता चौहान, योगिता जी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सुश्री रौचिका अग्रवाल और श्री बॉबी पारीक जी ने सभी आए हुए अतिथियों का धन्यवाद करते हुए किया।
विश्व सनातन हिन्दू संघ के द्वारा सनातन समागम का भव्य आयोजन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
