समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16 फरवरी। त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम जानकारी मिलने तक लगभग 52 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। कुछ मामूली घटनाओं को छोड़कर राज्यभर में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मानिक साहा और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार पहले मताधिकार का उपयोग करने वालों में शामिल रहे। चुनाव मैदान में 22 महिलाओं समेत 259 उम्मीदवार अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं। ब्रू मतदाता और भारत-बांग्लादेश सीमा पर शून्य रेखा पर रह रहे मतदाता भी अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक ने हालांकि कहा कि राज्य में कुल मिलाकर कानून व्यवस्था की स्थिति आज तक शांतिपूर्ण बनी हुई है।
त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी, अंतिम जानकारी मिलने तक लगभग 52 प्रतिशत मतदान होने की खबर
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
