इंद्र वशिष्ठ
निक्की यादव की हत्या के मामले में अपराध शाखा ने साहिल गहलोत के पिता और दिल्ली पुलिस के एक सिपाही समेत पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है.
पत्नी थी-
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के स्पेशल कमिश्नर रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि साहिल गहलोत ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया है कि निक्की उसकी पत्नी थी, लिव इन पार्टनर नहीं थी. साहिल गहलोत ने बताया कि वर्ष 2020,अक्टूबर में दोनों ने नोएडा में आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी.
साहिल गहलोत ने पुलिस को बताया कि निक्की उसे परिवार द्वारा तय की गई दूसरी लड़की के साथ शादी करने से रोक रही थी.
शमशान घाट में हत्या-
पुलिस के अनुसार इस बात को लेकर निक्की यादव और साहिल गहलोत में झगड़ा हुआ था.
साहिल ने निक्की को रास्ते से हटाने के लिए साज़िश रची. योजनानुसार 9/10 फरवरी की रात को निक्की की गला घोंट कर हत्या कर दी.
साहिल गहलोत ने कश्मीरी गेट इलाके में निगम बोध शमशान घाट की पार्किंग में कार में निक्की की मोबाइल डाटा केबल से गला घोंट कर हत्या की.
फ्रिज में लाश-
इसके बाद शव को मित्राऊं गांव में अपने बंद पड़े ढाबे के फ्रिज में रख दिया.
साहिल ने उसी दिन अपने पिता समेत सह-आरोपियों को हत्या के बारे में बता दिया था. इसके बाद उसी दिन उनके साथ बारात लेकर दूसरी लड़की से शादी करने चला गया.
अपराध शाखा ने एक सूचना के आधार पर 14 फरवरी को साहिल को पकड़ा और ढाबे से फ्रिज में रखा निक्की का शव बरामद किया.
पांच गिरफ्तार-
पुलिस ने इस मामले में साहिल के पिता वीरेंद्र सिंह , रिश्ते के भाई (कजन)आशीष, नवीन, दोस्तों अमर और लोकेश से गहन पूछताछ की.
इस मामले में उनकी भूमिका की पुष्टि होने पर पांचों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया.
साहिल की मौसी का बेटा नवीन दिल्ली पुलिस में सिपाही है.
इन सभी को साजिश़ , सबूत नष्ट करने, अपराधी को शरण देने और अपराध की सूचना पुलिस को न देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
बस में दोस्ती-
जनवरी 2018 में साहिल गहलोत और झज्जर, हरियाणा निवासी निक्की यादव परीक्षा की तैयारी के लिए उत्तम नगर के कोचिंग सेंटरों में एक ही बस में जाते थे. तभी उनकी दोस्ती हो गई. फरवरी 2018 में साहिल ने ग्रेटर नोएडा के कॉलेज में डी फार्मा में दाखिला ले लिया. निक्की ने भी उसी कॉलेज में बीए में दाखिला ले लिया. दोनों वहां किराए के मकान में साथ रहने लगे.
एक-दूसरे के बहुत करीब आ गए और कई जगहों जैसे मनाली, ऋषिकेश, हरिद्वार, देहरादून आदि घूमने भी गए.
कोविड लॉकडाउन के दौरान वे अपने घर लौट आए और लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिर से द्वारका इलाके में किराए के मकान में एक साथ रहने लगे.
परिवार से छिपाया-
साहिल ने इस रिश्ते की जानकारी अपने घर वालों को नहीं दी थी. उसका परिवार उस पर किसी और लड़की से शादी करने का दबाव बना रहा था और आखिरकार दिसंबर 2022 में साहिल की सगाई और दूसरी लड़की के साथ शादी क्रमशः 9 फरवरी 2023 और 10 फरवरी 2023 तय की गई.
साहिल ने निक्की को अपनी सगाई या शादी की योजना के बारे में नहीं बताया.लेकिन किसी तरह निक्की को इस बात का पता चल गया.इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया

Previous Articleगुस्ताखी माफ़ हरियाणा।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.