समग्र समाचार सेवा
उज्जैन, 6मार्च। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दर्शन करने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। इस दौरान दोनों ने आम श्रद्धालुओं की तरह नंदीहाल में बैठकर बाबा महाकाल की आरती देखी और भस्म आरती के बाद गर्भ गृह से बाबा महाकाल का पूजन–अभिषेक किया। लगभग 10 से 15 मिनट दोनों ने गर्भ गृह में बाबा महाकाल को जल अर्पित कर पूजन–अभिषेक किया। वही महाकालेश्वर मंदिर के गर्भ गृह में पूजन अभिषेक करने के लिए गाइडलाइन का पालन करते हुए विराट कोहली ने धोती और अनुष्का शर्मा ने साड़ी पहने हुई थी। पूजन अभिषेक के बाद दोनों काफी समय तक मंदिर प्रांगण में घूमे रहे और बाद में इंदौर के लिए रवाना हो गए।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
