गुस्ताखी माफ़ हरियाणा
पवन कुमार बंसल।
पंजाब के चीफ मिनिस्टर और मंत्रियों को हरियाणा की लड़कियां ही क्यों पसंद आती है ?
पंजाब और हरियाणा के नेता बेशक सतलुज -युमना जोड़ नहर के निर्माण को लेकर आपस में लड़ते रहे लेकिन एक अजीब रिश्ता दोनों राज्यों के बीच पनप रहा है। पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरियाणा के कुरुक्षेत्र की डॉक्टर गुरप्रीत से शादी की।
अब मंत्री हरजोत बैंस भी हरियाणा के गुरुग्राम की डॉक्टर ज्योति यादव से शादी कर रहे है। वे अभी पंजाब के मानसा में पुलिस अधीक्षक है। गुरप्रीत और ज्योति दोनों ही डॉक्टर है।
इंतजार करो के अब पंजाब का कौन विधायक या मंत्री हरियाणा की लड़की को दुल्हन बनाता है।
वैसे दिल्ली के चीफ मिनिस्टर अरविन्द केजरीवाल भी हरियाणा के रहने वाले है। भगवंत मान का पैतृक जिला संगरूर भी कभी जींद रियासत की राजधानी था।
गुस्ताखी माफ़ हरियाणा
Previous Articleगुस्ताखी माफ़ हरियाणा
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
