समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,16 मार्च। प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली की शराब नीति के मामले में भारत राष्ट्र समिति- बीआरएस की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता से आज फिर से पूछताछ करेगा। कविता को सवेरे 11 बजे निदेशालय के सामने पेश होना है। उन पर दिल्ली की शराब नीति घोटाले के मामले से जुडा मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। सुश्री कविता ने प्रवर्तन निदेशालय की जांच के खिलाफ कल उच्चतम न्यायालय में तत्काल सुनवाई की याचिका दाखिल की है। न्यायालय ने इस महीने की 24 तारीख को इस याचिका पर सुनवाई करना स्वीकार कर लिया है लेकिन कविता को पूछताछ से कोई छूट नहीं दी है। इससे पहले इस महीने की 11 तारीख को मनी लॉंडरिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने के. कविता से घंटों पूछताछ की थी।
Previous Articleगुस्ताखी माफ़ हरियाणा।
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
