Site icon Samagra Bharat News website

इस्पात मंत्रालय पीएलआई योजना के तहत चयनित कंपनियों के साथ 17 मार्च को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेगा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17मार्च। इस्पात मंत्रालय विशेष इस्पात के लिए पीएलआई योजना के तहत चयनित कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के लिए 17 मार्च, 2023 को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस आयोजन के दौरान 20 उप-श्रेणियों को कवर करने वाली 27 कंपनियों के साथ 57 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। केंद्रीय इस्पात और नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, इस्पात मंत्रालय और कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों की इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

Exit mobile version