समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय समिति बीआरएस की विधान परिषद सदस्य के. कविता आज दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश हुईं। जांच एजेंसी ने दिल्ली आबकारी नीति में धन शोधन से संबंधित कथित अनियमिताओं के मामले में उन्हें पूछताछ के लिए तलब किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को जांच में शामिल होने के लिए 16 मार्च को नए सिरे से समन जारी किया था। इससे पहले उच्चतम न्यायालय में याचिका लंबित होने का हवाला देकर कविता ने जांच में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
प्रवर्तन निदेशालय के. कविता से दिल्ली आबकारी नीति में धन शोधन से संबंधित मामले में पूछताछ कर रहा है
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
