समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28 मार्च। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद अगले संसद सत्र तक नियोजित न्यायपालिका सुधार को स्थगित करने पर सहमति व्यक्त की है। बेंजामिन नेतन्याहू ने योजना के खिलाफ दो दिनों के बड़े विरोध प्रदर्शन के बाद यह घोषणा की। राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित अपने संबोधन में, इजरायल के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह विवादास्पद सुधार पर फैसले के लिए खुद को और अपने राजनीतिक विरोधियों को समय देना चाहते हैं। इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्ज़ोग ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह स्पष्ट, गंभीर और जिम्मेदार चर्चा का समय है जिससे अवश्य ही आक्रोश कम होगा। प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बयान के तुरंत बाद देश के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन के प्रमुख ने कहा कि वह हड़ताल तुरंत वापस लेंगे।
इस्राइल के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रव्यापी विरोध के बाद न्यायिक सुधारों को स्थगित करने की घोषणा की
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
