समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन कमेटियों के गठन के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ,राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नरेंद्र रैना, लोकसभा चुनावों के सह प्रभारी एवं मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन, केवल सिंह ढिल्लों, संगठन महामंत्री श्री मंत्री श्रीनिवासुलू, जोनल इंचार्ज एवं प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता,राजेश बाघा, पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी,प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ,प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत, भाजपा जालंधर (शहरी) के अध्यक्ष सुशील शर्मा, भाजपा जालंधर (देहाती साउथ) के अध्यक्ष पंकज ढींगरा, भाजपा (देहाती नार्थ) के अध्यक्ष रंजीत सिंह पवार, अविनाश चंद्र मुख्य रूप से उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन की 25 कमेटियों का गठन कर उनके पदाधिकारियों की घोषणा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने आज भाजपा द्वारा बनाए गए सभी विभागों के प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों के साथ बैठक कर लोकसभा उपचुनाव के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं जालंधर लोक सभा उप चुनावों के प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह ने सभी कमेटियों के प्रभारियों एवं सह प्रभारियों के साथ बात करते हुए बताया कि किसी भी चुनाव का सही तरीके से प्रबंधन करने के लिए तीन कमेटियों का गठन बहुत जरूरी है, जिसमें इलेक्शन कैंपेन कमेटी, इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, और इलेक्शन कोर कमेटी, डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया के सारे काम 70 परसेंट मैनेजमेंट और 30 परसेंट काम प्रचार-प्रसार के साथ होते हैं और चुनावों को सफल बनाने के लिए भी यह फार्मूला कारागार है। उन्होंने कहा कि आज चुनावों में हम सभी मिलकर इस फार्मूले को अपनाएंगे तो इस चुनाव में हमारी जीत तय है उन्होंने सभी बनाए नए विभागों को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश में किए जा रहे जन हितैषी जन कल्याणकारी कामों के बारे में विस्तार से बताया। जिसका सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रचार एवं प्रसार कर पार्टी को जीत दिला सकते हैं। डॉ महेंद्र सिंह ने बताया कि आज पूरे देश की सभी राजनीतिक पार्टियां मिलकर भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा पिछले 9 वर्ष में पूरे देश में किए गए विकास कार्यों की बराबरी नहीं कर सकती। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ता पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष सूद, रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी ,अरुण शर्मा, अशोक चड्ढा, रजनीश सहगल, पवन कश्यप, अमित भाटिया, गोविंद राय, संजीव बाली, जिला महामंत्री, अशोक सरीन, राजेश कपूर, अजय जोशी,मनीष विज,सुमित अनेजा ,दविंदर कालिया, शैली महाजन, राजीव पांजा, चंद्रशेखर, राजेंद्र सिंह पप्पी ,हितेश स्याल, डॉक्टर शिव दयाल माली, दीवान अमित अरोड़ा, दिनेश मल्होत्रा, दर्शन लाल भगत, नरेंद्र पाल सिंह चंदी ,अजय चोपड़ा, राजीव ढींगरा, किशन लाल शर्मा, अमित लाली, महिला मोर्चा अध्यक्ष, मीनू शर्मा, निधि तिवारी, सुरेंदर आनंद, नरेश ठठई ,दीपाली बागड़िया, अश्वनी बब्बर ,उपस्थित थे।
देश की सभी पार्टियां मिलकर भी भाजपा द्वारा 9 सालों में किए गए कामों की बराबरी नहीं कर सकती: डॉ महेंद्र सिंह
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
