समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली , 29अप्रैल। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव कल राजधानी हैदराबाद में, नवनिर्मित सचिवालय भवन का उद्घाटन करेंगे। आठ मंज़िलों वाले डॉक्टर बी.आर. आम्बेडकर तेलंगाना राज्य सचिवालय का निर्माण छह सौ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। सचिवालय के सभी विभाग कल से इस नये परिसर में कार्य करने लगेंगे। राज्य की मुख्य सचिव ए. संतिकुमारी ने सभी विभागों को अपने कार्यालय नये सचिवालय में स्थानांतरित करने के निर्देश दिये हैं।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री कल हैदराबाद में, नवनिर्मित सचिवालय भवन का करेंगे उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
