समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 04मई। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में करैरी क्षेत्र के वानीगाम पायीन में आज सुबह एक मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस के अनुसार आतंकवादियों के छिपे होने की जानकारी पर सेना और पुलिस के संयुक्त दल ने पायीन क्षेत्र में घेराबंदी कर खोजी अभियान चलाया। संयुक्त दल के संदेहात्मक स्थान पर पहुंचते ही छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया और उनकी पहचान की जा रही है। आतंकवादियों के पास से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल समेत हथियार और गोला बारूद बरामद किये गये।
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड में मारे गये दो आतंकवादी
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
