समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 मई। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तिरूवनंतपुरम में केरल विधानसभा भवन के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे केरल विधानमंडल अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक समारोह का स्मृति चिन्ह भी जारी करेंगे। उपराष्ट्रपति के रूप में उपराष्ट्रपति धनखड़ की केरल की यह पहली यात्रा है। वे आज कन्नूर में थालासेरी में अपनी शिक्षक रत्ना नायर से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। जब उपराष्ट्रपति धनखड़ चितौड़गढ़ में सैनिक स्कूल में विद्यार्थी थे तब सुश्री नायर ने उन्हें पढ़ाया था। उपराष्ट्रपति कन्नूर में एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी भी जाएंगे और कैडेटों से बातचीत करेंगे। उपराष्ट्रपति धनखड़ केरल की दो दिन की यात्रा पर कल तिरुवनंतपुरम पहुंचे थें। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्य के मंत्री एंटनी राजू और अन्य लोगों ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उपराष्ट्रपति धनखड़ कल तिरुवनंतपुरम में प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर भी गए।
उपराष्ट्रपति केरल विधानसभा भवन के रजत जयंती समारोह का आज उद्घाटन करेंगे
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
