Site icon Samagra Bharat News website

उपराष्‍ट्रपति केरल विधानसभा भवन के रजत जयंती समारोह का आज उद्घाटन करेंगे

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 मई। उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ आज तिरूवनंतपुरम में केरल विधानसभा भवन के रजत जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे। वे केरल विधानमंडल अंतर्राष्‍ट्रीय पुस्‍तक समारोह का स्‍म‍ृति चिन्‍ह भी जारी करेंगे। उपराष्‍ट्रपति के रूप में उपराष्‍ट्रपति धनखड़ की केरल की यह पहली यात्रा है। वे आज कन्नूर में थालासेरी में अपनी शिक्षक रत्ना नायर से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। जब उपराष्‍ट्रपति धनखड़ चितौड़गढ़ में सैनिक स्कूल में विद्यार्थी थे तब सुश्री नायर ने उन्हें पढ़ाया था। उपराष्ट्रपति कन्नूर में एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी भी जाएंगे और कैडेटों से बातचीत करेंगे। उपराष्‍ट्रपति धनखड़ केरल की दो दिन की यात्रा पर कल तिरुवनंतपुरम पहुंचे थें। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, राज्य के मंत्री एंटनी राजू और अन्य लोगों ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। उपराष्‍ट्रपति धनखड़ कल तिरुवनंतपुरम में प्रसिद्ध श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर भी गए।

Exit mobile version