समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24 मई।राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारत की वृद्धि बेरोक-टोक जारी है और वह वर्ष 2047 तक विश्व के बड़े देश के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि देश पहले की तुलना में बहुत आगे बढ़ रहा है और आने वाले वर्षों में इसकी विकास दर उच्च स्तर पर होगी। उप राष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में बीएसएफ अलंकरण समारोह में सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किए। श्री धनखड़ ने ब्रिटेन को पीछे छोड़कर भारत के विश्व की सबसे बड़ी पांचवीं अर्थव्यवस्था बनने की देश की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा सुनिश्चित करने, तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियां रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल के कर्मियों की भूमिका की भी प्रशंसा की। सीमा सुरक्षा बल के महिला कर्मियों की भूमिका के बारे में उप राष्ट्रपति ने कहा कि बेटी पढ़ाओ मंत्र ने लोकतंत्र के फलने-फूलने और अर्थव्यवस्था बढ़ने में मदद की है।
भारत वर्ष 2047 तक विश्व के बड़े देश के रूप में उभरेगा- उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़
Previous Article‘राष्ट्र की सेवा करने का रोमांचक समय’: पीएम मोदी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
