समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,28 मई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27मई शनिवार को तीन दिन के नाइजीरिया दौरे पर रहेंगे। वे 29 मई को अबुजा में नाइजीरिया के निर्वाचित राष्ट्रपति बोला अहमद तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। रक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में भारत-नाइजीरिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर विश्वास व्यक्त किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग नाइजीरिया की आवश्यकताओं का पता लगाने के लिए नाइजीरियाई उद्योग के प्रतिनिधियों और सशस्त्र बलों के साथ भी चर्चा की जाएगी।राजनाथ सिंह अबुजा में प्रवासी भारतीयों को भी संबोधित करेंगे। अबुजा में भारतीय समुदाय के तकरीबन 50 हजार सदस्य रहते हैं।
27 मई शुक्रवार से नाइजीरिया की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
