समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 30 मई। आज गंगा दशहरा है जयेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा मनाया जाता है और हिंदू धर्म में गंगा दशहरा बहुत ही खास व महत्वपूर्ण माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा धरती पर उतरी थीं। इसलिए गंगा दशहरा का दिन बेहद ही खास है और इस दिन गंगा में डूबकी लगाई जाती है। वाराणसी के गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी हुई है और लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा घाटों पर आए हुए श्रद्धालु दानपुण्य भी कर रहे हैं। घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं जल पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ की टीम भी गंगा घाटों पर तैनात है। कहते हैं कि गंगा दशहरा के दिन पवित्र गंगा नदी में डूबकी लगाने से व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। इसके अलावा इस दिन दान करने का भी विशेष महत्व माना गया है। इस दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों व जरूरतमंदों को दान देते हैं। बता दें कि पंचांग के अनुसार इस साल गंगा दशहरा का त्योहार 30 मई 2023, मंगलवार के दिन मनाया जा रहा है।
गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालु प्रदेश की पवित्र नदियों में तड़के से ही स्नान के लिए उमड़े
Previous Articleप्रधानमंत्री ने गोवा राज्य स्थापना दिवस पर दी शुभकामनायें
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
