समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,06जून। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ हवाई मार्गों पर किराए में असामान्य वृद्धि की खबरों पर चिंता व्यक्त की है। नई दिल्ली में एयरलाइन्स परामर्शदाता समूह की एक घंटे चली बैठक में श्री सिंधिया ने हवाई किराए के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एयलाइंस को स्वयं उन चुने हुए मार्गों पर हवाई किराए की निगरानी करनी चाहिए जहां इनमें वृद्धि हुई है। विशेष रूप से उन मार्गों पर किराए पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिन पर गो फर्स्ट एयरलाइन्स अपनी सेवाएं दे रही थी। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान मानवता के हित में एयरलाइंस को हवाई टिकटों की कीमत पर विशेष रूप से कडी निगरानी और नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। उन्होंने एयरलाइन्स को ओडिशा में रेल हादसे में मृत व्यक्तियों के परिवारों को निशुल्क कार्गो सेवा प्रदान करने की सलाह दी।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विमान कंपनियों को हवाई किराए में वृद्धि पर अंकुश लगाने की, दी सलाह
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
