समग्र समाचार सेवा
वाराणसी, 12 जून।जी-20 सम्मेलन के तहत होने वाली बैठक की अध्यक्षता के लिए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर वाराणसी दौरे पर हैं। रविवार सुबह विदेश मंत्री ने भाजपा नेताओं के साथ अनुसूचति जाति की बूथ अध्यक्ष सुजाता के आवास पर नाश्ता किया। मीडिया से बातचीत में विदेश मंत्री ने कहा कि नाश्ता काफी स्वादिष्ट था। बताया कि आज से जी-20 सम्मेलन के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। इसमें खाद्य सुरक्षा, अनाज, उर्वरक और श्रीअन्न समेत अन्य कई विषयों पर चर्चा होगा। बूथ अध्यक्ष सुजाता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमलोग एक दिन पहले से ही विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए थे। मेरा पूरा परिवार घर की साफ-सफाई में जुटा था। उनके जैसी शक्तिशाली हस्ती हमारे घर आई, मुझे काफी खुशी है।
वाराणसी: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दलित बूथ अध्यक्ष सुजाता के घर किया नाश्ता
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
