समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,19जून।अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर में अग्निवीर पद के लिए कल से सेना भर्ती रैली शुरू हो रही है। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के अंतर्गत बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और अल्मोड़ा जिलों के अभ्यर्थियों के लिए इस भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। सेना भर्ती के लिए कल अभ्यार्थियों को सैन्य परिसर में सुबह ढाई बजे से सुबह छह बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। पहले दिन भर्ती रैली की शुरुआत अल्मोड़ा जिले के युवाओं की दौड़ से होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय में दौड़ पूरी करनी होगी। भर्ती स्थल पर पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए 100-100 के समूह में बांटा जाएगा। इसके लिए 400 मीटर का ट्रैक बनाया गया है। इस दौरान एक दशमलव 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में चार चक्कर पूरे करने होंगे। इस दौड़ में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट में चेस्ट, हाई बीम, लॉन्ग जंप और जिग-जैग में क्वालीफाई करना होगा। सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद उनका मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
