समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 21 जून।अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर आज इंदौर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के नेतृत्व में लालबाग परिसर में आयोजित किया गया। ग्वालियर में तीन जगहों राजा मानसिंह महल परिसर दुर्ग ग्वालियर, व्हीआरजी कॉलेज मुरार एवं फिजीकल कॉलेज ग्वालियर पर सुबह 6 बजे से सामुहिक योग का आयोजन हुआ। आगरमालवा जिले में पीताम्बरा सिद्धपीठ मां बगलामुखी मंदिर परिसर, के साथ ही जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम हुए। खंडवा में सभी औषधालयों, वेलनेस सेंटर, आयुष ग्राम एवं पर्यटन व धार्मिक स्थल ओंकारेश्वर के नागर घाट पर योग गतिविधियां आयोजित की गई। वहीं नर्मदापुरम और प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ पचमढ़ी में योग का आयोजन हुआ। रीवा, डिंडौरी, शाजापुर, नीमच, अशोकनगर, धार, विदिशा, सतना, कटनी सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी योग दिवस कार्यक्रम के समाचार मिले हैं। वहीं दिल्ली में मध्यप्रदेश भवन और मध्यांचल में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया। प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग द्वारा ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ थीम पर ‘आज़ादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय आयोजन किया गया। केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय और केन्द्रीय संचार ब्यूरो भोपाल ने मिलकर सामूहिक योग्यभ्यास कार्यक्रम आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों ने कठिन योगाआसनों प्रदर्शन भी किया।
अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर इंदौर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर के नेतृत्व में लालबाग परिसर में आयोजित किया गया
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
