समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जून।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षान्त समारोह में शामिल होने के लिए आज जम्मू पहुंचे। उपराष्ट्रपति के रूप में जम्मू-कश्मीर की यह उनकी पहली यात्रा है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने जम्मू हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। जम्मू विश्वविद्यालय का विशेष दीक्षान्त समारोह वर्ष 2016-2019 की अवधि के लिए आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत का भविष्य युवाओं के हाथ में है और अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में सभी क्षेत्रों में विकास हो रहा है। धनखड़ ने भारतीय संविधान का अनुवाद डोगरी भाषा में करने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय की सराहना की और इसे बड़ी उपलब्धि बताया।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू विश्वविद्यालय के विशेष दीक्षान्त समारोह में शामिल होने के लिए आज जम्मू पहुंचे
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
