समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23 जून।टिहरी के नरेंद्रनगर में आगामी 25 जून से होने वाली जी-20 बैठक की तैयारियां जोरों पर हैं। जी-20 प्रतिनिधियों के स्वागत में आयोजित होने वाली गंगा आरती की तैयारी को लेकर देहरादून की जिलाधिकारी सोनिका ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को युद्धस्तर पर पूरा करने के साथ गंगा सेवा समिति के पदाधिकारियों को भी आरती को भव्य रूप से किए जाने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि प्रदेश में ये तीसरी जी-20 बैठक होने जा रही है। इससे पहले रामनगर और टिहरी के नरेंद्रनगर में विभिन्न विषयों पर जी-20 की दो बैठकें आयोजित हो चुकी हैं। जी-20 बैठकों के जरिए प्रदेश की संस्कृति और मोटे अनाज को देश-दुनिया तक नई पहचान दिलाना है।
टिहरी के नरेंद्रनगर में आगामी 25 जून से होने वाली जी-20 बैठक की तैयारियां जोरों पर
Related Posts
Add A Comment
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
