समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 24जून।केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसते हुए कहा कि इस बैठक में भ्रष्टाचार और वंशवाद में डूबे नेता इकट्ठा हुए। उन्होंने कहा कि पटना की बैठक का हाल खोदा पहाड़, निकली चुहिया जैसा रहा। लखनऊ स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कल प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 को समाप्त करने और अयोध्या में राम मंदिर बनने के विरोधी सभी दल इकट्ठा हुए। उन्होंने दावा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव में प्रदेश में समाजवादी पार्टी का खाता खुलने की भी उम्मीद नहीं है। वहीं भारतीय जनता पार्टी देशभर में अकेले 300 से अधिक सीटें जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 400 का आंकड़ा पार करेगा।
बैठक में भ्रष्टाचार और वंशवाद में डूबे नेता इकट्ठा हुए–केशव प्रसाद मौर्य
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
