समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 26जून।साहेबगंज जिले के सभी प्रखंडों में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। बरहेट प्रखंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज कुमार सिंह ने कहा कि डालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्यायपालिका की पहुंच को सुनिश्चित कराना है। इन शिविरों के माध्यम से गरीब पिछड़े एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को विधिक सहायता पहुंचाई जा रही है इसके साथ-साथ लोगों को विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। शिविर के दौरान परिसंपत्तियों का वितरण भी किया गया।
डालसा का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्यायपालिका की पहुंच को सुनिश्चित कराना है–मनोज कुमार सिंह
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
