समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,10जुलाई। विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर आज राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। निर्वाचन आयोग ने गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 24 जुलाई को होने वाले चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। गोवा, गुजरात और पश्चिम बंगाल के 10 सदस्य जुलाई और अगस्त महीने में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। सदस्यों की सेवानिवृत्ति के कारण राज्यसभा में जो 10 सीटें खाली होनी हैं, उनमें पश्चिम बंगाल से डेरेक ओ ब्रायन और गुजरात से डॉ एस जयशंकर शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा है कि राज्यसभा की खाली सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। वोटों की गिनती 24 जुलाई को होगी। गोवा से एक राज्यसभा सीट पर चुनाव होगा जो कि विनय तेंदुलकर के 28 जुलाई को सेवानिवृत्त होने से खाली होगी। गुजरात से तीन राज्यसभा सीटों पर चुनाव होंगे। डॉ जयशंकर 2019 में गुजरात से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। 182 सीटों वाली गुजरात विधानसभा में भाजपा के पास 156 वोट हैं। पश्चिम बंगाल की 6 राज्यसभा सीटों पर भी मतदान होगा।
विदेश मंत्री एस जयशंकर आज गुजरात के गांधीनगर से राज्यसभा के लिए नामांकन करेंगे दाखिल
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
