समग्र समाचार सेवा
कोलकाता ,10जुलाई। पश्चिम बंगाल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के सिलसिले में आज विभिन्न जिलों के छह सौ 97 मतदान केंद्रों पर पुर्नमतदान कराया जा रहा है। पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग ने कल बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में 175 और मालदा जिले में 110 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान होगा। वहीं नदिया जिले के 89 मतदान केंद्रों पर भी दोबारा मतदान होगा। पंचायत चुनावों में हिंसा के बाद पुर्नमतदान की घोषणा करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी कहा कि केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान हर मतदान केंद्र पर तैनात किए गए हैं। मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा।
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
