समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली ,10जुलाई। उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण पिछले चौबीस घंटे में कम से कम चौंतीस लोगों की मौत हो गई हैं। राज्य के राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा दिये गये आंकड़ों के अनुसार रायबरेली जिले में पांच और बरेली जिले में चार लोग की डूबने से मौत हो गई, वहीं मुजफ्फरनगर, कौशांबी, ऐटा, कन्नौज, बदायूं, गाजीपुर, जालौन और कानपुर देहात में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से मृत्यु हुई है। मूसलाधार बारिश के कारण कई जिलों में विशेषकर राज्य के पश्चिमी हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य में भारी बारिश का संभावना व्यक्त किया है। तेज वर्षा की संभावनाओं के कारण कुछ जिलों में स्कूल, कॉलेज बन्द कर दिये गये हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रशासन ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, तब तक वे अपने घरों से बाहर न निकलें। प्राकृतिक आपदा को देखते हुए गाजियाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की चार टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है, जबकि एक टीम को पहले ही बरेली की तरफ रवाना कर दिया गया है। कई जिलों में जिला प्रशासन ने बारिश से संबंधित आपात स्थिति में आम जनता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
पिछले चौबीस घंटे में मूसलाधार बारिश के कारण उत्तर प्रदेश में चौंतीस लोगों की मौत
Previous Articleजम्मू-कश्मीर के डोडा में दो बार भूकंप के झटके किए गए महसूस
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
