समग्र समाचार सेवा
मुंबई , 22 जुलाई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के इरसालवाडी गांव में भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को कल शाम खराब मौसम के कारण बचाव कार्य रोकना पड़ा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कल विधानसभा में बताया कि आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए आधार-शिविर स्थापित किया गया है। विस्थापित परिवारों की सहायता के लिए आवश्यक प्रबंध किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि सरकार ने भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इरसालवाडी के सभी 48 पीड़ित परिवारों के लिए स्थायी आवास का निर्माण कराया जा रहा है।
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
