समग्र समाचार सेवा
फरीदाबाद ,23जुलाई।एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा आज दिनंाक 23 जुलाई 2023 को एनआईटी विधानसभा के वार्ड-7 में जवाहर कालोनी बाबा दीप सिंह जी शहीद वाली गली के निर्माण कार्य पूरा होने पर स्थानीय लोगो के द्धारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। विधायक नीरज शर्मा स्वागत समारौह में पहुचे तो जनता द्धारा नीरज शर्मा जिदाबाद के नारे लगाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर गगन दीप भाटिया जी ने बताया की वार्ड-7 जवाहर कालोनी बाबा दीप सिंह जी शहीद वाली गली का निर्माण इससे पहले भी पूर्व मंत्री स्वः पडिंत शिवचरण लाल शर्मा जी ने करवाया था उसके बाद इस कई वर्षो से गली की स्थिति काफी खराब थी, वर्ष 2014 से 2019 के कार्यकाल में कई बार नेताओ को अवगत करवाया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई। वर्ष 2019 में एनआईटी की जनता ने विधायक नीरज शर्मा को विधायक बनाया और उनका वादा था कि गली निर्माण करवाकर रहूंगा। अब इस गली का निर्माण पूरा हो गया है जिसके लिए पूरी गली विधायक जी की अभारी है। विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि एनआईटी विधानसभा की समस्यों का समाधान करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। लेकिन इस सरकार में जब बिना काम के 200 करोड रू का भुगतान हो जाएगा तो विधानसभा में विकास कार्य कैसे होगें। बडा दुख का विषय है कि बिना काम के भुगतान के बाद भी सरकार एक रू की रिकवरी नही कर रही है। विधायक नीरज शर्मा का कहना था कि आने वाली सरकार काग्रेंस की है जो कार्य होने से रह गए आने वाले समय उनको पूरा किया जाएगा। इस मौके पर वार्ड-7 के निवासियों द्धारा फुल मालाओ से स्वागत किया गया। इस मौके पर गगनदीप भाटिया, केसी अरोडा प्रधान गुरूदारा कमेटी, पीसी शर्मा, विजय, दीपक, सुमित, ओमप्रकाश भाटिया, नितिन अदलक्खा, मनीष गर्ग एंव अन्य गणमान्य साथी उपस्थित रहे।
एनआईटी विधानसभा की समस्यों का समाधान मेरा प्रथम कर्तव्य- विधायक नीरज शर्मा
Related Posts
Add A Comment
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
