समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 29 जुलाई। कर्नाटक उच्च न्यायलय ने कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक नोटिस जारी किया है। राज्य में हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में वरुणा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक मतदाता द्वारा मुख्यमंत्री के चुनाव को रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को यह नोटिस जारी किया गया है। चुनाव के दौरान धांधली में संलिप्त सिद्धारमैया को जिम्मेदार ठहराते हुए के.एम.शंकरा द्वारा दायर याचिका पर न्यायधीश एस. सुनीलदत्त यादव ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया याचिका में कहा गया है कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र में कर्नाटक की जनता को पांच आश्वासन दिए गए। यह आश्वासन घूसखोरी के समान है। याचिका के अनुसार यह घोषणा पत्र सिद्धारमैया की सहमति से जारी किया गया था। यह आश्वासन वरूणा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं को वोट करने के लिए प्रेरित करता था।
कर्नाटक उच्च न्यायलय ने कल कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक नोटिस किया जारी
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
