समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5अगस्त।गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कई कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे। वे कल देर रात भुवनेश्वर पहुंचे। अमित शाह ओडिशा सरकार के साथ वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इन बैठकों में उपस्थित रहेंगे। गृह मंत्री ओडिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। बाद में, वे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय के नवनियुक्त अधिकारियों के साथ बैठक में अगले वर्ष लोक सभा चुनाव और राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों की चर्चा करेंगे। अमित शाह केन्द्र की मोदी सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने के तौर-तरीकों पर भी पार्टी अधिकारियों को सम्बोधित करेंगे।
गृह मंत्री अमित शाह ओडिशा सरकार के साथ वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन पर करेंगे समीक्षा बैठक
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
