समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6 अगस्त। गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज पुणे में केंद्रीय सहकारी समिति पंजीयक कार्यालय के पोर्टल का उद्घाटन किया। इसका मुख्य उद्देश्य समिति के काम-काज में कागज के उपयोग को पूरी तरह से बन्द करना तथा बहु-राज्यिक सहकारी समिति अधिनियम और नियमावली का स्वत: अनुपालन, कारोबारी सुगमता, डिजिटल संवाद और पारदर्शी प्रसंस्करण प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। मंत्रालय ने बताया कि इस पोर्टल की मदद से आवेदनों और सेवा अनुरोधों पर समयबद्ध रूप में कार्रवाई की जा सकेगी। इसमें ओटीपी का उपयोग कर पंजीकरण किया जा सकेगा, नियमानुसार अनुपालन के लिए सत्यापन जांच की जा सकेगी, वीडियो कॉन्फेंस के माध्यम से अपना पक्ष रखा जा सकेगा तथा पंजीकरण प्रमाण-पत्र जारी किया जा सकेगा और इलेक्ट्रानिक संवाद भी संभव होगा। मंत्रालय के अनुसार, इस कम्प्यूटरीकरण परियोजना से बहु-राज्यिक सहकारिता समिति के पंजीकरण में सहायता मिलेगी और उनका काम-काज आसान होगा। देश में इस समय एक हजार पांच सौ पचास पंजीकृत बहु-राज्यिक सहकारी समितियां है।
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय सहकारी समिति पंजीयक कार्यालय के पोर्टल का किया उद्घाटन
Related Posts
Add A Comment
About us
समग्र भारत.!!!एक नाम है विचार का ,समाचार का ,आन्दोलन का ,समग्रता का ,समग्रता में अनेकता का,वैश्विक भारत का और हमारी राष्ट्र भाषा –राज भाषा हिंदी को विश्व पटल पर स्थापित करने का.सबको पता है कि हिंदी की आजीवन वकालत हमारे भारत के उपराष्ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत ने की थी.उनके ही परिकल्पना के अनुसार और उनके आशीर्वाद से हमारी टीम ने “समग्र भारत” का प्रकाशन वर्ष २००३ में शुरू किया गया था.जो आज भी कई प्रकार के संघर्षों के वावजूद अनवरत जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Samagra Bharat News website. All Rights Reserved.
